ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Aug-2021 08:00 PM
By Prashant
DARBHANGA: दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मुंबई से आए एक शव के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये और हंगामा करने लगे। मृतक के घरवाले और उनके ससुरालवाले दोनों शव को साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे। घंटों हंगामें के बाद ससुरालवाले शव को ले जाने में कामयाब रहे। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही।
दरअसल पूरा मामला दरभंगा एयरपोर्ट का है। 2 बजकर 40 मिनट पर मुंबई की फ्लाइट दरभंगा पहुंची थी। ब्रेन हैमरेज से मौत के बाद सहरसा निवासी मोहम्मद नौशाद के शव को लेकर उनकी पत्नी व अन्य लोग दरभंगा पहुंचे थे। जैसे ही दरभंगा एयरपोर्ट से शव को बाहर निकाला गया तभी शव को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये और इस दौरान हंगामा शुरू हो गया।
एक पक्ष सहरसा के रहने वाले थे जो मृतक के घरवाले थे वे डेड बॉडी को सहरसा ले जाना चाहते थे वही दूसरा पक्ष दरभंगा के मजरगाही के रहने वाले थे जो मृतक के ससुराल वाले थे। जो डेड बॉडी को उनके ससुराल ले जाना चाहते थे। काफी देर तक शव को ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बकझक होती रही। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये। घंटों हंगामे के बाद मृतक के ससुरालवाले शव को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गये।