ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / पटना में जल जमाव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, गोला रोड को...

पटना में जल जमाव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, गोला रोड को किया जाम, जमकर किया प्रदर्शन

07-Oct-2019 03:57 PM

By Pankaj Kumar

PATNA: पिछले एक हफ्ते से भीषण जल जमाव की परेशानी झेल रहे राजधानी पटना के लोगों का गुस्सा अब फूट पड़ा है. सरकार की लापरवाही से नाराज लोगों ने शहर के  गोला रोड इलाके के रामलखन चौक के पास रोड को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया.

सड़क जाम कर रहे आम लोगों का आरोप है कि बारिश खत्म हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत गया है, फिर भी उनके इलाके में जमे पानी को निकालने के लिए सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. मोहल्ले के बीमार बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में मुश्किलें आ रही है, और सबसे ज्यादा डेंगू का डर सता रहा है.

वहीं स्थानीय वार्ड सदस्य का कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष की अगुवाई में पानी बाहर निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन पानी को पूरी तरह से हटाने में तीन से चार दिन का समय और लगेगा.