बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
24-Oct-2020 08:31 AM
PATNA: बिहार में एक बार फिर बड़ा रेल हादसा टल गया है. दानापुर रेलमंडल के सदिसोपुर रेलवे स्टेशन के पास कामख्या से लोकमान्य तिलक जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. ट्रेन दो हिस्सों में हो गई.
बताया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेन का इंजन के साथ सात बोगी आगे निकल गई. जबकि बाकी ट्रेन की बोगियां पीछे ही रह गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया.
अचानक तेज हुआ आवाज
बताया जा रहा है कि जब ट्रेन अलग हुई तो इस समय तेज आवाज हुआ. जिसके बाद हड़कंप मच गया. यात्रियों ने शोर करना शुरू कर दिया. जब इसकी जानकारी ट्रेन के ड्राइवर को हुई तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया और रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इस घटना के बाद रेलवे अधिकारी ने बताया कि कामख्या एक्सप्रेस एलएचबी रैक है. इसमें कपलर का हैंडल होता है और हैंडल के साथ छेड़खानी होने पर इस तरह की घटनाएं होती हैं.
दो दिन पहले भी बेपटरी हुई थी पूजा स्टेशल ट्रेन
मंगलवार को सोनपुर डिवीजन के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सिहो और सिलौत के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 05048 की दो बोगियां पटरी से उतर गई. लेकिन राहत की बात रही की कोई यात्री घायल नहीं हुआ. लेकिन कई घंटों के लिए इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था.