बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
29-Nov-2020 10:33 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय जिले में आए दिन दबंगों की ओर से दबंगई की घटना सामने आती रहती है. इसी कड़ी में एक बार फिर से दबंगई का एक मामला सामने आया है. मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिपुर का है. जहां दबंगों के डर से एक परिवार घर से भाग दर-दर की ठोकर खाने को विवश है. पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.
एसपी को दिए आवेदन में दिनेश महतो की पत्नी पूनम देवी ने कहा उनके गांव के कुछ दबंगो ने 25 नवंबर को उसके घर में आग लगा दी थी. दबंगों के डर से वे लोग गांव छोड़ कर कहीं और रह रहे हैं. पीड़िता ने कहा कि पुलिस में लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस एक बार भी मामले की पड़ताल करने नहीं आई. पीड़िता का कहना है कि उसके एक रिश्तेदार के साथ गांव की एक लड़की कहीं चली गई थी. इसको लेकर लड़की पक्ष के लोग उसे जलील करते थे. लड़की और लड़का को पुलिस ने बरामद कर लिया. इसके बावजूद लड़की पक्ष के लोगों ने उसके घर में आग लगा दी. घर की खिड़की तोड़ लूटपाट की.
उन्होंने इसकी लिखित और मौखिक सूचना पुलिस में दी लेकिन पुलिस घटनास्थल पर एक बार भी नहीं आई. पीड़िता ने कहा कि वे लोग पूरे परिवार के साथ दबंगों के डर से घर छोड़ कर इधर-उधर रहने को विवश हैं. उन्होंने एसपी को दिए आवेदन में जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है. एसपी अवकाश कुमार ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि तेघड़ा एसडीपीओ इसकी जांच करेंगे.