ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / साइक्लोन मिचौंग तूफान से चेन्नई में 5 की मौत, 80 साल में सबसे...

साइक्लोन मिचौंग तूफान से चेन्नई में 5 की मौत, 80 साल में सबसे ज्यादा बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

04-Dec-2023 09:02 PM

By First Bihar

DESK: चेन्नई में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। साइक्लोन मिचौंग चक्रवातीय तूफान से चेन्नई में 5 लोगों की मौत हो गयी है। एयरपोर्ट पर जलजमाव के कारण रनवे को बंद कर दिया गया है। वही पूरे इलाके में भीषण जलजमाव देखा जा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


इस तूफान के कारण महाबलीपुरम बीच पर समुन्द्र का स्तर करीब 5 फीट तक बढ़ गया है। सेना के जवानों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू चलाया जा रहा है। चेन्नई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर जलजमाव की वजह से गाड़ियां बहने लगी है। वही रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है। 


पल्लीकरनई इलाके में दर्जनों कारें पानी की तेज बहाव में बह गयी है। वही पेरुंगलथुर इलाके में सड़कों पर मगरमच्छ घूमता दिखाई दिया। तमिलनाडु में जरूरी सेवाओं को छोड़ सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गयी है। आज स्कूल और कॉलेज बंद रहे। सेना के जवानों के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम कई इलाकों में मौजूद हैं इन इलाकों में रेस्क्यू चलाया जा रहा है। भारी बारिश की वजह से 70 फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है वही बाहर से आने वाली फ्लाइट को बेंगलुरू डायवर्ट किया गया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन मिचौंग 5 दिसंबर को 12 बजे से पहले आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराएगा। इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जिसका असर ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिननाडु और पुडूचेरी में रहेगा। तेलंगाना में कल के लिए रेल अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में कल के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया जा चुका है।