ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / साइबर क्राइम के शिकार हुए मधुबनी विधायक समीर महासेठ, फेक अकाउंट बनाकर फेसबुक...

साइबर क्राइम के शिकार हुए मधुबनी विधायक समीर महासेठ, फेक अकाउंट बनाकर फेसबुक फ्रेंड से मांगे गये रुपये

25-Dec-2021 01:42 PM

DESK: मधुबनी से आरजेडी विधायक समीर महासेठ साइबर क्राइम में शिकार हुए हैं। फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने उनके नाम से फेक अकाउंट बनाया उसके बाद फेसबुक फ्रेंड में शामिल लोगों से चैटिंग करने लगा। 


चैटिंग और कॉलिंग के जरीय साइबर अपराधी उनके फेसबुक फ्रेंड से पैसे की भी डिमांड करने लगे। लेकिन इसकी जानकारी समीर महासेठ को नहीं थी। जब उनके जानने वालों का फोन आना शुरू हो गया तब समीर महासेठ को इसकी जानकारी हुई। 


जिसके बाद आरजेडी विधायक समीर कुमार महासेठ ने तुरंत फेसबुक पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल हो रहा है। अगर उनका नाम लेकर कोई रुपए मांगे तो बिल्कुल न दें। किसी के झांसे में ना आएं। समीर महासेठ ने बताया कि जिन लोगों से रुपये की मांग की गई वो उनकी आवाज को बहुत अच्छे से पहचानते हैं। संदेह होने पर ही लोगों ने सीधे उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। तब पता चला कि किसी ने उनके फोटो और नाम से फेक आईडी बना ली है और उससे लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। 


समीर महासेठ ने इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय के IG राकेश राठी से की है। अपने लेटर में उन्होंने लिखा है, 'मेरे नाम से किसी ने फेक आईडी बनाकर मैसेंजर के जरिए कुछ लोगों से रुपए की मांग की है। मोबाइल नंबर 8099829681 और 9506126258 से कॉल कर और मोबाइल नंबर 8402862490 से चैटिंग कर फेसबुक फ्रैंड से पैसे की मांग की गयी है। किसी से 12 हजार तो किसी से 18 हजार रुपए मांगे गए थे। इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग समीर सेठ ने की।