Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
02-Nov-2021 03:25 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पटना पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थेम इसलिए दोनों घर भाग गए.पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग़ हैं. उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. जांच की जा रही है.
मामला फुलवारीशरीफ थाना इलाके का है. प्रेमी जोड़ा झारखंड के हजारीबाग शहर का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने बोचाचक से दोनों को हिरासत में लिया था. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे को प्यार करते हैं, लेकिन परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए और पटना आकर किराए का मकान लेकर रहने लगे.
दोनों चार महीने पहले झारखंड से भाग कर फुलवारीशरीफ में आए थे. प्रेमी युवक हजारीबाग में निजी फायनांस कंपनी में काम करता था. उसने एक साल पहले प्रेमिका की मां को लोन दिलाया था. लोन का पैसा रिकवरी करने वह लड़की के घर पर जाता रहता था. इसी दौरान वह लड़की के संपर्क में आया.
दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई. प्रेमी के स्वजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे लड़के को अपनाने को तैयार नहीं हुए. थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि दोनों बालिग हैं. उनके स्वजनों से संपर्क किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.