BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
15-Jul-2024 08:14 AM
By First Bihar
DELHI: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET-UG की परीक्षा दोबारा लेने का फैसला लिया है। एनटीए आगामी 19 जुलाई को एक हजार से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा।
एनटीए की तरफ से रविवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि CUET-UG 2024 परीक्षा के संबंध में 30 जून को उम्मीदवारों से मिली शिकायतों के साथ-साथ 7 से 9 जुलाई के बीच भेजी गई शिकायतों की समीक्षा की गई है। इन शिकायतों के आधार पर उम्मीदवारों को लिए 19 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
NTA ने बीते 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET-UG 2024 की प्रोविजनल आंसर की जारी किया था और कहा था कि परीक्षा के संचालन के बारे में अभ्यर्थियों द्वारा की गई शिकायत सही पाई जाती है तो 15 से 19 जुलाई के बीच फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने दोबारा परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है लेकिन इसके नतीजों के एलान पर कुछ नहीं कहा है।
परीक्षा के नतीजे जारी होने में पहले ही दो सप्ताह की देरी हो चुकी है और ना ही परीक्षा का फाइनल आंसर की ही जारी किया गया है। बता दें कि NEET और NET सहित एन्य एंट्रेंस टेस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों के कारण CUET-UG 2024 परीक्षा के परिणाम जारी करने में देरी हुई है।
बता दें कि जिन एक हजार अभ्यर्थियों के लिए एनटीए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं जो नीट पेपर लीक के लिए भी जांच के दायरे में हैं।