हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
12-Jan-2022 07:08 PM
PATNA: मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में आज पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की आज हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गयी है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर नजर रखने का निर्देश सभी डीएम, एसपी और सिविल सर्जन को दिया गया है। वही कोरोना के नए मामले, टेस्टिंग और रिकवरी पर ध्यान देने की बात बैठक में कही गयी है। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बैठक में कई दिशा निर्देश भी दिए।
बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार अलर्ट है। कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की आज हो रही बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कोरोना गाइडलाइन में कोई छूट नहीं दी गयी है। दरअसल बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
बीते मंगलवार 11 जनवरी को 5908 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 5 लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें की बीते सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई थी जिसमें कई तरह के प्रतिबंध लगाने पर सहमति बनी थी।
बीते सोमवार को हुए सीएमजी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि हर दो दिन पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाई जाएगी। सोमवार के बाद आज बुधवार को सीएमजी की बैठक बुलाई गयी थी। जिसमें मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। अब सीएमजी की अगली बैठक 14 जनवरी को होगी। आज की हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन में किसी तरह की छूट नहीं दी गयी है।