BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
09-Jun-2021 09:35 AM
DESK : CRPF जवान द्वारा पहले अपने साथ की गोली मारकर हत्या कर देने और फिर खुद को भी गोल मारकर सुसाइड कर लेने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, जिस जवान ने यह खौफनाक कदम उठाया वह घरेलू समस्या से परेशान था. इसी वजह से उसने पहले अपने साथी जवान की हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया.
मामला झारखंड के चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में कुछ दिनों से सीआरपीएफ की 190 बटालियन के 25 जवान तैनात हैं और सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. मंगलवार को एक जवान ने पहले अपनी सर्विस राइफल से साथी जवान पर करीब से फायर किया. गोली लगने से वो मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी जवान ने भी खुद को गोली मार ली. जवानों की पहचान राजस्थान निवासी कल्लू राम गुर्जर और हरियाणा के रहने वाले रविंद्र कुमार के तौर पर हुई है.
घटना के बाद खून से सने दोनों जवानों को सहयोगी जवानों ने सिमरिया अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसपी ऋषभ कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी आनन-फानन में सिमरिया अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली.
सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार वासन के अनुसार एक जवान अपनी परिवारिक समस्या से परेशान था. साथी जवान के साथ विवाद होने पर उसने उसे गोली मार दी और खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है.