BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
01-Dec-2020 10:25 AM
CHAIBASA : इस वक़्त की बड़ी खबर झारखण्ड के चाईबासा से करीब 200 किमी दूर झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के पास सामने आ रही है. सारंडा के करमपदा CRPF कैंप में तैनात ASI ने अपने साथी के AK-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मृतक बीते कुछ दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था. मृतक की पहचान राजस्थान के हमवार थाना क्षेत्र के सुलखनिया गांव निवासी 50 वर्षीय उम्मीद सिंह के रूप में की गई है.
मृतक सीआरपीएफ 197 बटालियन में तैनात थे. उनके साथियों के अनुसार सुबह अचानक से उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जैसे ही वो लोग पहुंचे तो उम्मीद सिंह को बिस्तर पर पड़ा पाया. उन्होंने खुद को सिर में गोली मार ली थी. बगल में ही एके-47 राइफल भी पड़ी थी. इधर मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है.
सीआरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा. घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी गयी है. पार्थिव शरीर रांची से हवाई जहाज से दिल्ली और वहां से राजस्थान उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा.