Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
31-May-2020 10:47 PM
PATNA : कोरोना संकट में लॉकडाउन के बीच क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं. शादी से पहले ही उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक प्रेग्नेंट हो गई हैं. पांड्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी मंगेतर नताशा गर्भवती हैं. हालांकि उनकी ख़ुशी में सोशल मीडिया यूजर्स विराट कोहली को ट्रोल करने लगे हैं.
सगाई के केवल पांच महीने बाद हार्दिक पिता बनने वाले हैं. इस खबर को सुन फैंस थोड़ा हैरान हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पांड्या की इस खबर को सुन फैंस भारतीय कप्तान विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, विराट कोहली शादी के तीन साल बाद भी पिता नहीं बन पाए हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें हार्दिक पांड्या से सीख लेने की सलाह दे रहे हैं.
हार्दिक की मंगेतर नताशा ने कई विज्ञापनों समेत बदशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ में काम किया है. नताशा ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘द बॉडी’ में एक स्पेशल डांस परफॉर्म किया था, जिसका नाम ‘झलक दिखलाजा रीलोडेड’ है. यह ‘अकसर’ के गाने का रीमेक है जो कि फिल्म 2006 में आई थी. नताशा ने ‘नच बलिए सीजन 9’ में भी हिस्सा लिया था. वह अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी संग नजर आई थीं. दोनों शो में तीसरे रनरअप रहे थे. शो प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीता था.
*Virat Kohli after hearing #HardikPandya 's Good news* pic.twitter.com/Ei4vrir5iJ
— Tweetera🐦 (@DoctorrSays) May 31, 2020
साल 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में नताशा ने अभय देओल की दूसरी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में थीं. नताशा ने ‘बिग बॉस सीजन 8’ में हिस्सा लिया था और वह 28वें दिन शो से बेघर हो गई थीं. इस सीजन को गौतम गुलाटी ने जीता था.

नताशा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हार्दिक और मैंने एक लंबा सफर तय किया है, जो काफी मेमोरेबल रहा है. हम दोनों एक साथ नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं. लाइफ के इस नए स्टेप में जाने के लिए हम दोनों ही बहुत खुश हैं. आप लोग आशीर्वाद दें.

बता दें कि हार्दिक ने कुल महीने पहले ही सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की थी. सगाई की जानकारी भी पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में नताशा, हार्दिक के साथ उनके घर पर थीं. कहा तो यह भी जा रहा है कि लॉकडाउन में दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं.
