बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
15-Mar-2021 04:00 PM
DESK : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी रचाई. दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे पोस्ट किया है. इस तस्वीर में बुमराह और संजना बेहर प्यारे दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने लाइट कलर की मैचिंग आउटफिट पहनी है, जो उनके ऊपर जंच रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुमराह और संजना ने बेहद ही प्राइवेट फंक्सन में शादी की. इस दौरान उनके रिश्तेदारों और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए इस शादी में कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था.
शादी में शामिल हुए लोग मास्क के साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रहे थे.
बता दें कि बुमराह ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान ही अपना नाम वापस ले लिया था. उसके कुछ समय बाद ही पता चला कि जसप्रीत बुमराह शादी करने वाले हैं. उसके बाद से बुमराह और संजना पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.
बता दें कि बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक क्रिकेट एंकर हैं और पिछले कुछ समय से वो कई टूर्नामेंटों का हिस्सा रही हैं. वो आईपीएल में सक्रिय रहने के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ भी जुड़ी रही हैं. संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग तक होस्ट कर चुकी हैं, इसके अलावा संजना कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं हैं.