दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
05-Oct-2019 01:38 PM
VAISHALI: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्रिकेट की गेंद ढूंढने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत लड़कों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद कुएं में गिर गयी. इस दौरान तीनों युवक गेंद को ढूंढने कुएं में उतर गए जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौत दम घुटने से हो गई.
क्रिकेट का गेंद ढूंढने के दौरान हादसा
घटना जिले के करतहां थाना इलाके के गुरमियां गांव की है. मृतक युवकों में दो सगे भाई हैं. आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस के होने के चलते यह हादसा हुआ है. घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है.
तीनों युवक हुए बेहोश
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि कुएं के गेंद को निकालने के चक्कर में पहले एक युवक रस्सी के सहार कुएं में उतरा. इस दौरान युवक कुएं के अंदर ही बेहोश हो गया. बाद में उस युवक को बचाने के चक्कर में दोनों भाई भी कुएं में उतर गए. जहां वो दोनों युवक भी बेहोश हो गए. जानकारी के बाद ग्रामीणों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया.