ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / CM के प्रोग्राम में CPI विधायक को नीतीश के गार्ड ने हाथ पकड़कर...

CM के प्रोग्राम में CPI विधायक को नीतीश के गार्ड ने हाथ पकड़कर निकाला, देखते रह गये जेडीयू नेता, वीडियो वायरल

25-Feb-2024 08:37 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान CPI विधायक रामरतन सिंह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। लेकिन सीएम के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर निकाल दिया। बेगूसराय का यह वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय दौरे पर थे। सिमरिया घाट के सौन्दर्यीकरण के लिए 115 करोड़  की लागत से घाट और पार्क का निर्माण कराया जाना था। इस योजना के लोकार्पण के लिए सीएम नीतीश बेगूसराय आए हुए थे। 


मुख्यमंत्री के बेगूसराय आगमन पर जेडीयू के कई नेताओं ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। उस वक्त तेघड़ा के सीपीआई विधायक रामरतन सिंह भी उसी कार्यक्रम में थे। जब मुख्यमंत्री योजना का लोकार्पण कर रहे थे तभी नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीपीआई विधायक रामरतन सिंह जैसे ही आगे बढ़े सीएम सिक्योरिटी में तैनात जवानों ने उन्हें रोक दिया और दोनों हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। लेकिन किसी ने ऐसा करते सुरक्षा कर्मियों को नहीं रोका। 


जबकि मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू और बीजेपी नेता वही मौजूद थे। बता दें कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब माले विधायक रामरतन सिंह नीतीश के करीबी नेता थे। बता दें कि रामरतन सिंह तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम था इसलिए प्रोटोकॉल के तहत वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों ने हाथ पकड़ कर निकाल दिया। 


सीपीआई के विधायक रामरतन सिंह जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन करने जा रहे थे तब उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और बाहर कर दिया। उस वक्त सीएम नीतीश, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू और बीजेपी नेता मौजूद थे। इस दौरान किसी ने भी सीएम सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सीपीआई विधायक के साथ ऐसा करते नहीं रोका। अब सोशल मीडिया यह वीडियो वायरल हो रहा है।