ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा...

बिहार में कोरोना से 2 और लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 50 के पार

21-Jun-2020 05:15 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं. हर दिन सैकड़ों मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को नया अपडेट जारी किया गया है. इस नए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 51 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 51 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा दरभंगा जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय और सारण में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, सीतामढ़ी और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.




बिहार में अब तक 7602 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 99 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 7602 हो गई है. पटना और भागलपुर जिले में कोरोना की ट्रिपल सेंचुरी पूरी हो गई है. वहीं, बिहार के मधेपुरा, मुंगेर, मधुबनी, पूर्णिया, सीवान, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 5631 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 264 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.



news image

news image