ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / कोरोना से बिहार का हाल: DM-SP घर में बंद, ये मत पूछिये कि...

कोरोना से बिहार का हाल: DM-SP घर में बंद, ये मत पूछिये कि कैसे चल रहा है जिला

27-Jul-2020 10:31 PM

BANKA: कोरोना से बिहार का हाल कैसे बेहाल है, इसकी बानगी देखिये. बिहार के बांका जिले में डीएम और एसपी दोनों क्वारंटीन हो चुके हैं. दोनों अपने घरों में बंद हैं फिर भी जिला चल रहा है. ये मत पूछिये कि बांका जिला कैसे चल रहा है.


DM आवास पर 9 लोग मिले पॉजिटिव, साहब हुए क्वारंटीन


दरअसल बांका जिले के डीएम आवास पर एक दिन पहले तक ही छह संक्रमित हो चुके थे, सोमवार को साहब के आवास पर तीन और सुरक्षा गार्ड और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये. इसके बाद डीएम आवास में हड़कंप मचा है. डीएम साहब क्वारंटीन हैं और सिर्फ जरूरी फाइलों को ही निपटा रहे हैं.


डीएम आवास में लगातार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने पर आज जिलाधिकारी सुहर्ष भगत का भी कोरोना सैंपल लिया गया है. कल इसकी जांच रिपोर्ट आएगी. डीएम साहब का सैंपल लेने के लिए खुद सिविल सर्जन डॉ. सुधीर महतो मेडिकल टीम के साथ उनके आवास पर पहुंचे थे. 


कोरोना का संक्रमण डीएम आवास से आगे बढ़कर एसपी आवास पर भी पहुंच गया है. बांका के एसपी ने अपना और अपनी पत्नी का टेस्ट कराया लेकिन दोनों निगेटिव निकले. लेकिन उनके आवास पर एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद एसपी आवास के कई और कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है. कल उनकी रिपोर्ट आयेगी. 


सरकारी नियमों के मुताबिक किसी भी स्थान पर कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जाने के बाद उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन में रहना पड़ता है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नियम का पालन किया. कोरोना पॉजिटिव पाये गये विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में आने के बाद नीतीश कुमार क्वारंटीन में रहे. 


सवाल ये है कि जब जिले में डीएम-एसपी दोनों क्वारंटीन हो जायें तो फिर जिला चलेगा कैसे. सरकार के पास फिलहाल इसका जवाब नहीं है. बिहार में भागलपुर जैसे जिले भी हैं जहां डीएम के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद जिस किसी ने भी डीएम का प्रभार लिया वह पॉजिटिव पाया गया.डीएम के बीमार होने के बाद उनका प्रभार संभालने वाले तीन अधिकारी बारी-बारी से पॉजिटिव पाये गये. फिर भी जिला चलता रहा.