Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
28-Jul-2020 02:04 PM
RANCHI : कोरोना संक्रमित CRPF का एक जवान रिसालदार नगर स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सह आइसोलेशन सेंटर से भाग निकला. सीआरपीएफ जवान के फरार होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन फानन में इसकी सूचना सीडेंट कमांडर मनोज कुमार को दी गयी और तुरंट मजिस्ट्रेट व पुलिस बल संक्रमित जवान की खोज में लग गये.
तभी किसी ने टीम को सूचना दी कि संक्रमित जवान हाफ पैंट व गंजी पहन कर घाघरा रोड में दौड़ते हुए जा रहा है. जिसके बाद टीम वहां पहुंची और उसे रुकने के लिए बोला पर वह दौड़ता रहा. काफी मशक्कत के बाद उसे साथी जवानों ने घेर कर पकड़ लिया औऱ उसे वापस कोविड सेंटर लाया. अब कोरोना संक्रमित जवान को पकड़ने वाले 9 जवान पर भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. वे जवान बिना पीपीई किट पहने ही साथी जवान को पकड़ने गए थे.
बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित जवान को रविवार की रात दौरा पड़ा और वह पूरी रात अस्पताल में नग्न दौड़ता रहा. जिसके बाद उसका हाथ-पैर बांध कर एंबुलेंस से रिम्स लाया गया.जहां रिम्स ने बेड की कमी बताते हुए एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसे लेकर रिनपास ले जाया गया. लेकिन रिनपास ने भी एडमिट करने से इनकार कर दिया. इसके बाद एंबुलेंस से उसे वापस डोरंडा स्थित अस्पताल लाया गया. जहां वह एंबुलेंस से उतरते ही वह फरार हो गया.