ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

कोरोना संकट के बीच चश्मे लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत, अब पटना में तीन दिन खुलेगी चश्मे की दुकान

कोरोना संकट के बीच चश्मे लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत, अब पटना में तीन दिन खुलेगी चश्मे की दुकान

16-May-2020 07:56 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे चश्मा लगाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है कि राजधानी पटना में अब चश्मे की दुकान खुलेगी. जिला प्रशासन ने सप्ताह में 3 दिन चश्मे की दुकान खोलने का आदेश दिया है. पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल ने राजधानी समेत पटना प्रमंडल के तहत आने वाले सभी जिलों में किताब और स्टेशनरी की दुकानों के साथ-साथ चश्मे की दुकानों को 3 दिन खोलने का आदेश दिया है.


इतना ही नहीं पटना प्रमंडल के अंदर सभी आई हॉस्पिटल को भी खोलने का निर्देश दिया गया है. हालांकि चश्मे की दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. किताब की दुकानों के साथ-साथ सभी तरह की स्टेशनरी की दुकानों को भी अल्टरनेट डे पर खोलने का निर्देश दिया गया है. परिवहन मुख्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल पटना के डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा के साथ बैठक के बाद यह निर्देश दिया है.