ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार: कोरोना मरीज जिंदा था तो सही से इलाज नहीं हुआ, मरने के...

बिहार: कोरोना मरीज जिंदा था तो सही से इलाज नहीं हुआ, मरने के बाद खोजने के लिए SSP-DM को लिखा लेटर

30-Jul-2020 08:30 AM

MUZAFFARPUR: बिहार में कोरोना मरीजों का किस कदर ख्याल रखा जा रहा है. उसका एक और नमूना जान लिजिए. जिस हॉस्पिटल में बेड़ से गिरकर कोरोना मरीज की मौत हो गई. उसको ही हॉस्पिटल प्रबंधन खोज रहा था. इसको लेकर बकायदा एसएसपी और डीएम को लेटर भी लिखा कि उस मरीज को खोजा जाए. लेकिन अपने यहां भर्ती उस मरीज को नहीं देखा. जिसकी गिरकर मौत हुई थी. यह लापरवाही मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच की है.

लापता का दर्ज कराया था एफआईआर

बताया जा रहा है कि सकरा के कोरोना मरीज को 26 जुलाई को बेड नंबर- 9 पर भर्ती किया गया था. 27 जुलाई को वह बेड से आइसोलेशन वार्ड में गिर गया. जिससे उकी मौत हो गई. बेड पर मरीज को नहीं देख अधीक्षक ने अहियापुर थाने में मरीज के लापता होने की एफआईआर दर्ज करने को लिखा. यही नहीं, एसएसपी और डीएम को भी लिखा. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उस बेड के नीचे नहीं देखा. बाद में देखा गया तो उससे अज्ञात मानकर मॉर्चरी के डीप फ्रिजर रख दिया गया. 

परिजन पहुंचे तो हुआ खुलासा

जिस मरीज की गिरकर मौत हुई उसके परिजन दो दिनों के बाद पहुंचे और अपने मरीज के बारे में हालचाल पूछा तो बताया गया कि वह लापता है. बाद में मॉर्चरी के डीप फ्रिजर रखे शव को देखने के लिए बोला गया तो परिजनों ने पहचान कर ली. जिसके बाद परिजनों को शव को सौंप दिया गया. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.