ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

कोरोना को लेकर तैयारियों में जुटा बिहार बोर्ड, अलग कक्ष में बैठकर परीक्षा देंगे संदिग्ध छात्र

कोरोना को लेकर तैयारियों में जुटा बिहार बोर्ड, अलग कक्ष में बैठकर परीक्षा देंगे संदिग्ध छात्र

29-Nov-2020 10:10 AM

PATNA : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक की परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. बोर्ड के अनुसार, वैसे परीक्षार्थियों को चिन्हित किया जाएगा जिन्हें सर्दी-जुकाम या उनके शरीर का तापमान अधिक होगा. उनके लिए परीक्षा अलग कक्षा में आयोजित कराई जाएगी. 


आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड में निर्देश दिये जायेंगे. इनमें छात्रों को कोरोना से बचने के लिए एहतियात रखने को कहा जायेगा. परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर आना और हैंड सेनेटाइजर लेकर आना अनिवार्य होगा. बोर्ड की मानें तो सभी परीक्षा केंद्र पर थर्मो स्क्रीनिंग से प्रत्येक छात्र की जांच की जाएगी. इसके बाद ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा. 


स्क्रीनिंग में जिन छात्रों के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ मिलेगा, उन छात्रों को अलग कक्षा में दो से तीन मीटर की दूरी पर बैठाया जायेगा. पटना जिला की बात करें तो इंटर और मैट्रिक परीक्षा मिलाकर 158 परीक्षा केंद्र होंगे. इन सभी केंद्रों पर कोविड-19 को देखते हुए एक अलग से कक्षा रखी जायेगी. पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो हर केंद्र पर कोरोना से बचाव के लिए पूरे इंतजाम किये जाएंगे.