ब्रेकिंग न्यूज़

Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक NDA राज में यही सुशासन है ? करोड़ों इन्वेस्ट कर बर्बादी के कगार पर पहुंचे नए उद्यमी, भंडार निगम और FCI के बीच पीस रहे निवेशक, टेंडर ही फाइनल नहीं किया जा रहा...अब FCI ने निगम MD को लिखा कड़ा पत्र

कोरोना को लेकर सरकार का फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

कोरोना को लेकर सरकार का फरमान: शादी ब्याह में नाच-गाना बंद, रात 10 बजे से पहले निपटा लीजिये बारात और वरमाला

28-Apr-2021 07:36 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बावजूद शादी ब्याह में बैंड बाजे के साथ नाच-गाने पर रोक लग गयी है. कोरोना के बढते कहर के बीच राज्य सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. बारात और वरमाला को लेकर भी सरकार ने कड़े निर्देश जारी किये हैं.


नहीं बजेगा डीजे
दरअसल कोरोना को देखते हुए सरकार ने शादी-ब्याह पर कुछ बंदिशें लगायी थीं लेकिन लोग मान नहीं रहे थे. डीजे की धुन पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाकर नाच-गाने का सिलसिला जारी थी. अब सरकार ने डीजे पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है. ना बजेगा डीजे औऱ ना ही होगा डांस. 


सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे
शादी ब्याह में पहले 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी. सरकार ने बुधवार को इसमे कटौती कर दी है. अब किसी शादी ब्याह में सिर्फ 50 लोग शामिल हो पायेंगे. यानि बाराती और सराती मिलाकर कुल पचास लोग ही शामिल हो पायेंगे. 


रात 10 बजे से पहले निपटा लें बारात-वरमाला
वैसे तो सरकार ने पूरे राज्य में शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. लेकिन शादी ब्याह के लिए रात 10 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू हो जायेगा. यानि रात 10 बजे से पहले ही बारात निकालने से लेकर वरमाला जैसे काम निपटा लिये जाने होंगे. फेरा से लेकर कन्यादान तो आंगन या बंद कमरे-हॉल में कभी भी हो जायेगा. सरकार के ये प्रतिबंध 29 अप्रैल से लागू हो जायेंगे औऱ 25 मई तक लागू रहेंगे.