Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
23-Jul-2020 10:54 PM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण देखते हुए केंद्र ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। बिहार दौरे से लौटी केंद्रीय टीम ने जो रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी है उसमें बिहार के अंदर डेथ रेशियो यानी मृत्युदर बढ़ने की आशंका जताई गई है। केंद्रीय टीम ने माना है कि बिहार में कोरोना जांच की रफ्तार सबसे धीमी है। भारत के अंदर सबसे कम कोरोना टेस्ट बिहार के अंदर हुए हैं जिसकी वजह से यहाँ मृत्यु दर महज 0.69 फ़ीसदी है। अगर टेस्ट की रफ्तार आगे नहीं बढ़ाई गई तो संक्रमण बेहद खतरनाक असर पर फैल सकता है।
जांच की धीमी रफ्तार और कोरोना का बहता संक्रमण मृत्यु दर में अचानक से उछाल ला सकता है और यह बात बिहार को भारी पड़ सकती है। केंद्रीय टीम में शामिल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ एस के सिंह और एम्स दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्चल शामिल थे। इन तीनों ने 19 और 20 जुलाई को बिहार में कोरोना संक्रमण के हालात का जायजा लिया था। पटना से लेकर गया तक के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया था। पटना के एनएमसीएच में जांच की रफ्तार और कोरोना मरीजों के ट्रीटमेंट को लेकर विस्तार से जानकारी ली थी।
केंद्रीय टीम ने बिहार को लेकर जो चेतावनी जारी की है उसमें आरटी पीसीआर टेस्ट बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। केंद्रीय टीम के मुताबिक राज्य में कोरोना की पुष्टि के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट बढ़ाए जाने का सुझाव दिया है। आईसीएमआर ने बिहार में आरटी पीसीआर टेस्ट करने के लिए 6 सरकारी और 3 निजी लैब्स को मंजूरी दी है। केंद्रीय टीम ने बिहार में तेजी से उभरते हुए हॉटस्पॉट की तरफ भी इंडिकेट किया है जिसमें पूर्वी चंपारण, गया, रोहतास, मुजफ्फरपुर को उभरता हुआ हॉटस्पॉट बताया गया है। वहीं मौजूदा वक्त में पटना, नालंदा, नवादा, सिवान, पश्चिम चंपारण, जमुई, भागलपुर, बेगूसराय और मुंगेर में खास अलर्ट रखने को कहा गया है। केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में राज्य के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं को और मुस्तैद करने मरीजों को सही तरीके से ट्रीटमेंट देने पर फोकस करने की बात कही गई है। इसके अलावे एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों के माध्यम से अब बिहार के डॉक्टरों का ट्रेनिंग सेशन कराए जाने की भी बात कही गई है। रिपोर्ट में एक हफ्ते के अंदर बिहार में आ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आगे बेहद सावधानी बरतने की बात कही गई है। केंद्रीय टीम ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में हर घर के अंदर कोरोना मरीजों की स्क्रीनिंग करने और फिर एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले पूरे डाटा को क्रॉस चेक करने पर फोकस दिए जाने की बात कही है।