ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

एक्शन मोड में पटना पुलिस: चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, बॉस समेत 7 गिरफ्तार

पटना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों में लिप्त एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गैंग के सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो सोनार भी शामिल हैं।

Bihar
बॉस गिरफ्तार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस ने बाईपास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं के पीछे के गैंग का भंडाफोड़ किया है। सरगना बॉस उर्फ नितेश समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आभूषण विक्रेता भी शामिल हैं। 20 से अधिक मामलों का खुलासा हुआ है। 


राजधानी में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पटना पुलिस ने गैंग का सरगना सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में जानकारी देते हुए पटना पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बाईपास थाना क्षेत्र में हाल के दिनो मे चेन छिनतई की घटना बाईपास थाना पुलिस के लिए सरदर्द बन गया था। 


जिसका खुलासा डीएसपी 2 बाईपास थाना डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया जिसमे वैशाली जिले के दियारा का रहने वाला बॉस उर्फ नितेश को गिरफ्तार किया है जिसके बाद 20 घटनाओं का उद्भेदन हुआ है। इन मामले में कुल 7 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।


 जिसमें 2 सोने के आभूषण दुकानदार शामिल है ।अपराधियों के पास से 1 लाख कैश , सोना और कई समान बरामद हुआ है । पटना पुलिस कप्तान ने कहा कि बाईपास थाना क्षेत्र में हाल के दिनो मे घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ऐसे में बाईपास थाना क्षेत्र में छिनतई का मामले का उद्भेदन किया गया है।