ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

JEHANABAD: अलीनगर पाली इमामबाड़े में राज्यपाल ने की ज़ियारत, बोले..लीडर वही जो सिर देने की ताकत रखे

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने मुहर्रम की तीसरी तारीख को अलीनगर पाली के ऐतिहासिक इमामबाड़े में ज़ियारत की। उन्होंने अमन और इंसाफ के लिए दुआ करते हुए कहा कि कर्बला का संदेश मानवता और न्याय का प्रतीक है।

Bihar
अमन और शांति की मांगी दुआएं
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद मुहर्रम पर्व की तीसरी तारीख को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने जिला के काको प्रखंड अंतर्गत अलीनगर पाली स्थित ऐतिहासिक इमामबाड़ा में पहुँचकर ज़ियारत की। इस अवसर पर उन्होंने शमा रौशन कर देश और दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी। 


राज्यपाल के साथ ज़िला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सैयद सलमान हुसैन भी उपस्थित रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इमाम हुसैन ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान की। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन-शांति और इंसाफ कायम हो सकता है। जनाबे अली अकबर जैसे अठारह वर्षीय बेटे की कुर्बानी ने यह संदेश दिया कि सत्य के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लीडर वही जो सिर देने की ताकत रखे..


उन्होंने यह भी कहा कि कर्बला की जंग सिर्फ एक भूगोल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय और मानवता के पक्ष में एक वैश्विक सन्देश है। इससे पूर्व राज्यपाल ने सैयद सलमान हुसैन के निवास पर पहुँचकर उनके परिवार से मुलाकात की, जहाँ सलमान हुसैन द्वारा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर अलीनगर पाली एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सघन रही। प्रशासन एवं पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता