बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
06-Dec-2021 03:33 PM
PATNA : देश में ओमिक्रोन के बढ़ते हुए मामले को देखकर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. बिहार सरकार भी इसे लेकर अलर्ट मोड में आ चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खुद कहा कि तीसरी लहर की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता. नीतीश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जो लोग भी इसे लापरवाही से ले रहे हैं, वह गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें. नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर पूरी तरह अलर्ट है.
जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम तीसरी लहर की आशंका को लेकर तैयार खड़े हैं. बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. लेकिन लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. तीसरी लहर की आशंका इसलिए बढ़ गई है क्योंकि ओमिक्रोन के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में जिस तरह नए वेरिएंट के केस मिल रहे हैं. उसके बाद अब ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है.
मुख्यमंत्री नीतीश ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नए वेरिएंट से बचाव को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश दे चुके है. साथ ही नीतीश ने खास तौर पर विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखने और उनके टेस्ट में नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जांच जरूर करने के लिए भी कहा है.
बता दें बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ओमीक्रोन को लेकर सभी जिलों को जरूरी निर्देश-पत्र भेजे गए हैं. इसमें साफ तौर से कहा गया है कि कोरोना टेस्ट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. सभी आरटीपीसीआर लैब को खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. बताया गया है कि प्रदेश में जितने भी आरटीपीसीआर लैब हैं वे ज्यादा से ज्यादा कोविड टेस्ट करते रहेंगे.