मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
10-May-2021 09:45 AM
PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शुरूआती लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवा ली है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी शेयर की है और लोगों से भी लक्षण दिखने पर जांच करवाने की अपील की है.
चिराग ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के लक्षण जैसे बुख़ार और सर में दर्द होने के कारण मैंने RT- PCR टेस्ट होने दे दिया है और एहतियातन अपने आप को आइसोलेट कर लिया है. आप सभी से भी आग्रह है की कोरोना से जुड़े लक्षण आने पर उन्हें नज़रअन्दाज़ ना करें तुरंत जांच करवाए और पॉज़िटिव आने पर उपचार शुरू करवाए.
गौरतलब है कि बिहार में रविवार को कोरोना के 11 हजार 259 नए मामले सामने आये हैं. हालांकि बीते पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. ऐसे में लोगों से एहतियात बरतने और लक्षण दिखने पर जांच करवाने की अपील की जा रही है ताकि कोरोना को इस जंग में मात दी जा सके.