हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jul-2021 07:21 AM
PATNA : कोरोना महामारी का साया लगातार त्योहारों के ऊपर पड़ रहा है। बीते साल की तरह इस साल भी बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करनी होगी। संक्रमण और महामारी को देखते हुए सरकार ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। प्रशासन ने यह दिशा निर्देश कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिया है। कोविड के कारण ईदगाह या मस्जिद में नमाज अदा नहीं की जाएगी।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी ने अवगत कराया कि थाना/ अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक संपन्न हो गई है। स्थानीय नागरिकों को संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन नहीं करने एवं घरों में ही बकरीद की नमाज अदा करने संबंधी जानकारी दे दी गई है। पटना के डीएम ने सरकारी दिशा-निर्देश तथा कोविड गाइडलाइन के बारे में लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। इसी प्रकार श्रावणी मेला के अवसर पर भी एहतियात बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पहली सोमवारी से ही पूरी सावधानी बरतने तथा सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
हालांकि बकरीद के मौके पर बकरी बाजार में रौनक देखने को मिली। राजधानी पटना के राजा बाजार स्थित बकरी मार्केट में कारोबारी रौनक रही। 25 सालों से यह बाजार लगता आ रहा है। दुकानदारों के मुताबिक बकरीद के एक महीने में यहां ज्यादा से ज्यादा पांच करोड़ का कारोबार होता है, हर साल यहां कम से कम दो करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
आपको बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद बुधवार को मनाई जायेगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। इसी महीने हज यात्रा भी की जाती है। ईद-उल-अजहा में बकरा व दुम्बा की कुर्बानी की जाती है। बकरीद को लेकर पटना के ही नहीं बिहार के सबसे बड़ा बकरी मार्केट राजा बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए सोमवार को भीड़ जुटी रही। हर कोई अपनी हैसियत के हिसाब से कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी कर रहे थे।