पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
08-Jan-2022 10:19 PM
HAJIPUR: दलित बच्ची की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। परिजनों से मिलकर चिराग पासवान ने घटना की पूरी जानकारी ली और सांत्वना दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपके संकट की घड़ी में हम आपके साथ हैं। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद चिराग ने कहा कि उनकी यह कोशिश होगी की पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
चिराग पासवान ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामले पर चिंता जतायी। चिराग ने तंस कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कोरोना की जांच करानी चाहिए। मुख्यमंत्री जी अपनी जानकारी साझा करने से संकोच करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में तैनात सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कैबिनेट के कई मंत्री और डिप्टी सीएम भी संक्रमित पाए गए हैं।
चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी अपना ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए थे। जिसमें काफी भीड़ थी। इसलिए सावधानी बरते हुए उन्हें अपनी जांच निरंतर करानी चाहिए। मुख्यमंत्री दूसरी लहर में अपने आवास को ही अस्पताल बनवा लिए थे। पता नहीं उस वक्त भी उनको कोरोना हुआ था या नहीं। मुख्यमंत्री जानकारी साझा करने से पूरा संकोच करते हैं। मुख्यमंत्री जी को सावधानी बरतनी चाहिए और करोना की जांच करानी चाहिए। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं कि वे स्वस्थ रहें और संक्रमण से बचे रहें।
--