ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / कोरोना काल में होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों...

कोरोना काल में होंगी फाइनल ईयर की परीक्षाएं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को दी मंजूरी

07-Jul-2020 08:39 AM

DELHI : कोरोना काल के दौरान सभी विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर के सभी विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षाएं देने की मंजूरी दे दी है. हालांकि इस पूरे प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के लिए सभी तरह के गाइडलाइन का पालन करना होगा.सोमवार को गृह मंत्रालय की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.


केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव की तरफ से सभी विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा संचालित करने की छूट दी गई है. मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक यूनिवर्सिटी के एकेडमिक कैलेंडर में फाइनल टर्म एग्जाम का संचालन जरूरी है, लिहाजा गृह मंत्रालय की तरफ से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए परीक्षाएं आयोजित की जाएं.


25 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी. 1 जून  को देश में लॉकडाउन खत्म हुआ और अनलॉक की शुरुआत हुई, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों को कोई रियायत नहीं दी गई और अब अनलॉक टू में यह बड़ी राहत दी गई है. उधर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में फाइनल ईयर की परीक्षाएं सितंबर के अंत तक कराई जाएंगी. अगर कोई छात्र सितंबर में फाइनल ईयर की परीक्षा नहीं दे पाता है तो उसे एक और मौका दिया जाएगा. मंत्रालय ने सभी शिक्षण संस्थानों को सुविधाजनक तरीके से परीक्षा आयोजित कराने को कहा है.