खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
20-Aug-2020 03:09 PM
DESK : कोरोना का संक्रमण देश और दुनिया में इतनी तेजी से फैला की लोग संभल भी नहीं पाए. इस संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन भी लगाया गया. लॉक डाउन की वजह से संक्रमण की रफ़्तार तो कम हुई लेकिन इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाया. हालात अब ऐसे हो गए हैं कि देश में रोजाना पचास हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. गनीमत ये है कि इसी तादात में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं.
लेकिन कोरोना का खौफ अभी भी कम नहीं हुआ है. अब इसकी वजह से लोगों के लाइफस्टाइल में आये बदलाव के कारण कई अन्य तरह की बीमारियां घेर रही हैं. ऐसी ही एक बीमारी है एंग्जायटी डिसऑर्डर. इस बीमारी का डर लोगों को इस कदर हो चुका है कि, हर वक्त अपने साथ बुरा होने के बारे में ही सोचते रहते हैं. इंसान के शरीर में होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को भी ऐसे लोग सबसे पहले कोरोना के लक्षण से जोड़ कर देखते हैं.
लोगों को हमेशा ये डर सताता है कि यदि उन्हें कोरोना हुआ तो, वे वेंटिलेटर तक पहुंच जाएंगे. जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है. कोरोना के डर ने लोगों के दिल में ऐसे घर कर लिया है कि अब लोगों को हमेश एंग्जायटी (घबराहट ) रहती है. बिगड़े हालत पर परेशान होना वाजिब है लेकिन हमेशा चिंता या डर में जीने की आदत आगे चलकर एंग्जायटी डिसॉर्डर जैसी गंभीर समस्या में बदल जाती है. एंग्जायटी डिसॉर्डर से पीड़ित इंसान हमेशा अपने साथ बुरा होने के डर से भयभीत रहता है. उनके दिल में हमेशा बुरे ख्याल आते हैं. आप भी अपने साथ इस तरह का अनुभव कर रहे हैं तो इन चीजों का ख्याल रखें.
कोरोनाकाल में इस बीमारी से बचना है तो आप सुबह-शाम 40 मिनट की सैर जरुर करें, कहीं बाहर नहीं जा सकते तो अपने घर की छत पर ही टहलें. समय की कमी न हो तो प्राणायाम जरूर करें. समय पर सोएं और समय पर जागने की आदत डालें. सावधानी रखें और अपने अन्दर से कोरोना के डर को खत्म करने की कोशिश करें.
एंग्जायटी डिसॉर्डर का सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो इसके काफी नुकसान हैं. इस बीमारी से पीड़ित इंसान का शरीर धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाता है. याददाश्त में लगातार गिरावट आने लगती है और एकाग्रता में कमी भी देखी गई है. घबराहट, डर और बेचैनी की वजह से नींद की कमी हो जाती है. दिल की धड़कन का तेज होना और मांसपेशियों में तनाव होना भी एक तरह का लक्षण है.