पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
17-Apr-2021 11:30 AM
BUXAR : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना की रफ़्तार के मद्देनजर बिहार सरकार ने अलग-अलग राज्यों से लौट रहे लोगों की जांच स्टेशन या एयरपोर्ट पर करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में बक्सर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें लोग कोरोना की जांच से बचने के लिए स्टेशन परिसर से बाहर भागते नजर आ रहे हैं.
जाहिर है कि कोरोना को लेकर लोगों के मन में काफी डर बैठ गया है. ऐसे में बक्सर से सामने आई यह तस्वीरें काफी चिंताजनक हैं. एक तो वीडियो साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि न लोग सही से मास्क का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं. इस भगदड़ में कई छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है.
स्टेशन पर मौजूद अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी जब वो स्टेशन से बाहर निकल रहा था. इस दौरान उसे एक स्वास्थ्यकर्मी ने रोकते हुए बाहर जाने से पहले कोविड-19 टेस्ट करने को कहा. तो वह भागकर स्टेशन परिसर से बाहर जाने लग गया. अधिकारी ने कहा कि यह रोजाना की घटना हो गई है.
इतना ही नहीं जब यात्रियों को बाहर जाने से रोका, तो वे बहस करने लगे. घटना के समय स्टेशन पर कोई पुलिसकर्मी नहीं थे. बाद में, एक पुलिसकर्मी आईं और उन्होंने कहा कि वह अकेले होने की वजह से असहाय हैं. गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन कई तरह के हथकंडे अपना रहा है. उसके बावजूद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं.
वहीं कोरोनासे प्रभावित मुंबई, पुणे और दिल्ली से ट्रेनों के जरिए रोजाना बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंच रहे हैं. ये सभी बेरोजगारी और लॉकडाउन के डर से वापस घर लौट रहे हैं. देश में कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है. इससे मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.