कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
11-Jan-2022 04:37 PM
DESK : झारखंड की सियासत में फायरब्रांड नेता कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जुबान फिर फिसली है. कोरोना बढ़ रहा है ऐसे में सरकार की गाइडलाइन है कि मास्क पहने रहना है. लेकिन जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मास्क पहनने को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया है.
कांग्रेस विधायक ने कहा कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. क्यों नहीं पहनना चाहिए इसको लेकर उन्होंने कुतर्क दिया है. उन्होंने कहा कि मैं खुद एक डॉक्टर हूं, MBBS डॉक्टर हूं, इसलिए बता रहा हूं कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. हम कार्बन डायऑक्सइड छोड़ रहे है और उसको ही ले रहे हैं. इससे और बीमार होंगे.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसको लेकर मीडिया ने जब इरफ़ान अंसारी से बात की कि आप मास्क क्यों नहीं पहने हैं. आप प्रतिनिधि है, लोग आपको फॉलो करते हैं, इस पर विधायक ने कहा कि ज्यादा मास्क नहीं पहनना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं विधायक के तौर पर नहीं बल्कि एक डॉ. के तौर पर कह रहा हूं.
इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि इस थर्ड फेज से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है. अभी जो भी चेक करा रहा है कोरोना संक्रमित निकल जा रहा है. इसलिए डरिये नहीं बीमार हों तो दवा खाइए. इसके डर से घर में कैद न हो जाइये. हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ में जायें तभी मास्क लगाये.