Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
07-May-2024 05:39 PM
By First Bihar
CHHAPRA : महाराजगंज संसदीय सीट से महागठबंधन के साझा उम्मीदवार कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने मंगलवार को महाराजगंज के ओवरसीयर चौक के पास कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आकाश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण महाराजगंज की जनता में काफ़ी आक्रोश हैं। भाजपा सरकार में छात्र, युवा, नौजवान, महिला, मजदूर और किसान सभी परेशान हैं। जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजारों से देख रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में बेरोजगार युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। महाराजगंज के युवा बड़ी संख्या में यहां से सेना में शामिल होते हैं लेकिन मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ छल किया है। अगर हम यहां से जीतते हैं और केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो हम सभी उस अग्निवीर योजना को समाप्त करके पहले जैसी सैनिक बहाली की प्रक्रिया को बहाल करेंगे।
आकाश कुमार सिंह ने कहा कि यहां के युवाओं के लिए खेल की कोई सुविधा नहीं है। अगर हम जीत कर आते हैं तो खेल के लिए मल्टी परपस स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने का काम करेंगे। महाराजगंज के विकास के लिए जो करना होगा, वह करेंगे और जहां खुद जाना होगा जाएंगे। जहां धरना देने की जरूरत होगी, वहां धरना भी देंगे। इस मौके पर मुकेश पांडेय, प्रफुल्ल गौतम, मणिभूषण सिंह, विजय सोमनाथ ठाकुर, बिट्टू कुमार सिंह, सुनील राय, तारकेश्वर राय, अरविंद गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।