ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

Home / news / शराबबंदी पर समीक्षा करें नीतीश, कांग्रेस बोली.. कानून फेल है तो सरकार ले...

शराबबंदी पर समीक्षा करें नीतीश, कांग्रेस बोली.. कानून फेल है तो सरकार ले फैसला

05-Nov-2021 02:27 PM

PATNA : जहरीली शराब से बिहार में हो रही लगातार मौतों के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति पर अब कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि शराबबंदी कानून और उसके नियमों की समीक्षा की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि हम शराबबंदी के पक्षधर जरूर हैं लेकिन अगर यह कानून बिहार में फेल हो चुका है तो मुख्यमंत्री को इस बारे में उचित कदम उठाना चाहिए।


कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जहरीली शराब से लोगों की मौत बेतिया और गोपालगंज में हो गई। यह सरकार की विफलता का परिणाम है कि बिहार में लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं। ऐसे में शराबबंदी कानून को कैसे सफल माना जा सकता है? कांग्रेस नेता कहा कि मंत्री इस मामले में गलतबयानी कर रहे हैं। हकीकत यह है कि सरकार शराब के अवैध कारोबार को रोक पाने में विफल रही है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने पूछा है कि बिहार में जिन लोगों की मौत शराब से हो गई, उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? 


कांग्रेस एमएलसी ने कहा है कि नीतीश सरकार का दावा करती है कि बिहार में शराबबंदी कानून तोड़ने को लेकर तीन लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई। अगर तीन लाख लोग गिरफ्तार किए गए तो बिहार में किन जेलों के अंदर इनको बंद रखा गया? बिहार में जेलों की क्षमता कितनी है यह बात सबको पता है। ऐसे में तीन लाख लोग जो केवल शराबबंदी कानून के उल्लंघन में गिरफ्तार किए गए उन्हें कहां रखा गया सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि सरकार जो दावे कर रही है वह जनता के गले के नीचे नहीं उतर रही। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाय।