Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
02-Nov-2023 12:43 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है, वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है। नीतीश गुरुवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे थे।
दरअसल, बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जी जान लगाकर विपक्षी दलों को एकजुट किया। मुख्यमंत्री की पहल पर वे दल भी एक साथ आए जो कभी एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। सभी साथ आए और एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। NDA के खिलाफ विपक्ष के 26 से अधिक दलों को मिलाकर INDIA बना। शुरुआती दौर में सभी ने एकजुटता दिखाई लेकिन बाद में बात जब सीटों के बंटवारे तक पहुंची तो इंडिया गठबंधन की मुहिम धीमी पड़ गई।
आज जब नीतीश सीपीआई की रैली में शामिल होने के लिए मिलर हाई स्कूल पहुंचे तो कांग्रेस को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। सीपीआई के मंच से नीतीश ने कांग्रे को दमभर सुनाया। सीएम नीतीश ने कहा कि आजदी की लड़ाई हुई उसमें भाजपा का कहीं से कोई मतलब नहीं था। बापू को तो ये लोग भुलवाना चाह रहे हैं। हर चीज को ख़त्म कर देना चाह रहे हैं, इसलिए हमने सभी लोगों से बातचीत की और आज हमलोग साथ आए हैं। इसके बाद हमलोग का एक गठबंधन बना उसका नाम बन गया है।
नीतीश ने कहा कि इंडिया गठबंधन में अभी कोई काम अधिक नहीं हो रहा है। पांच जगह चुनाव है तो कांग्रेस उससे अधिक रुचिकर है। अभी तो हमलोग कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कमा कर रहे थे लेकिन उनको चिंता नहीं है। कभी तो उनको कोई मतलब नहीं है। नीतीश ने खुले शब्दों में सीपीआई की रैली में कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन की चिंता नहीं है। वो 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उनकी वजह से इंडिया गठबंधन का कामकाज प्रभावित हुआ है। अब आगे की बातें चुनाव के बाद ही बैठकर हम लोग तय करेंगे।