ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

कांग्रेस की तिकड़ी आज से चुनावी मैदान में, तारापुर में कन्हैया के साथ हार्दिक और जिग्नेश करेंगे प्रचार

कांग्रेस की तिकड़ी आज से चुनावी मैदान में, तारापुर में कन्हैया के साथ हार्दिक और जिग्नेश करेंगे प्रचार

23-Oct-2021 07:59 AM

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपने बूते मैदान में उतरी कांग्रेस से जीत के लिए हर कवायद कर रही है। कांग्रेस ने अपने युवा नेताओं की तिकड़ी को अब चुनाव प्रचार के लिए उतार दिया है। लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार शुक्रवार को ही पटना पहुंच गए थे। कन्हैया के साथ हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी भी पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद इन नेताओं का सदाकत आश्रम में अभिनंदन भी किया गया था लेकिन आज से यह नेता तारापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। कन्हैया के साथ हार्दिक और जिग्नेश दोनों आज से लेकर 25 अक्टूबर तक तारापुर में कैंप करेंगे। इस दौरान चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए उनकी तरफ से हर कोशिश की जाएगी। 


तारापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजेश मिश्रा के पक्ष में इन तीनों नेताओं का प्रचार अभियान आज से शुरू हो रहा है। विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। आरजेडी के सामने कांग्रेस ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार दिए हैं। शुक्रवार को कन्हैया कुमार जब पटना पहुंचे तो कांग्रेसियों का उत्साह देखते बना था। कन्हैया ने एलान कर दिया कि उनके लिए बिहार में नीतीश और लालू दोनों बराबर हैं। दोनों ने 30 साल के अंदर बिहार का बेड़ागर्क किया और विकास उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ। 


हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवानी के निशाने पर भी नीतीश सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार रही लेकिन कन्हैया ने अपने सहयोगी रहे आरजेडी को खूब खरी-खोटी सुनाई। कन्हैया ने यहां तक कह दिया कि आरजेडी अपने लठैत जैसे प्रवक्ताओं से बयानबाजी कराना बंद करे। बिहार कांग्रेस प्रभारी के लिए बैटिंग करते हुए कन्हैया ने लालू यादव तक को नहीं छोड़ा। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में कन्हैया के साथ-साथ जिग्नेश और हार्दिक के निशाने पर कौन-कौन से नेता रहते हैं। क्या कांग्रेस के युवा नेताओं की स्थिति का फायदा उसे उपचुनाव में मिल पाता है। कांग्रेस अगर इस चुनाव में जीत हासिल नहीं भी कर पाई और अगर उसने आरजेडी का नुकसान कर दिया है तो इन तीनों नेताओं के लिए यह किसी जीत से कम नहीं होगी।