ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / कांग्रेस की नाराजगी पर RJD का दो टूक : वो राष्ट्रीय पार्टी है,...

कांग्रेस की नाराजगी पर RJD का दो टूक : वो राष्ट्रीय पार्टी है, जगदानंद बोले.. बिहार में तेजस्वी महागठबंधन के नेता

06-Oct-2021 01:04 PM

PATNA : बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भले ही कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन टूट गया हो. लेकिन अभी भी महागठबंधन की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से दावे किए जा रहे हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कांग्रेस जैसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के वजूद को कोई नकार नहीं सकता. जगदानंद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस से राष्ट्रीय पार्टी है और यह कहना गलत होगा कि हमारा उनके साथ गठबंधन खत्म हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव के पास है और सभी दलों ने मिलकर इस पर सहमति दी है.


बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच विधानसभा उपचुनाव में दोस्ताना मुकाबले को लेकर जब जगदानंद सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो फैसला बहुमत से होता है. राजनीति में वही आगे दिखता है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बहुमत के साथ यह फैसला किया गया कि हम विधानसभा उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. लेकिन इसका मतलब कतई नहीं कि बिहार में गठबंधन टूट गया है. जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के अंदर बड़े दल की भूमिका राष्ट्रीय जनता दल के पास है और इसीलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नेतृत्व ने कबूल किया है.


कांग्रेस नेताओं की तरफ से आरजेडी नेतृत्व पर अहंकार के लगे आरोपों को लेकर सफाई देते हुए जगदा बाबू ने कहा कि हम अहंकार के साथ राजनीति नहीं करते हैं. अहंकार वहां हो रहा है, जहां लोगों की जुबान लोकतंत्र में बंद की जा रही. जहां किसानों के मुद्दों को दबाया जा रहा. राष्ट्रीय जनता दल अहंकार के साथ राजनीति नहीं करता.