ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / ‘कांग्रेस के चार जनरेशन ने देश को लूटा... सूद समेत चुकाना पड़ेगा’ सम्राट...

‘कांग्रेस के चार जनरेशन ने देश को लूटा... सूद समेत चुकाना पड़ेगा’ सम्राट ने बताया भ्रष्टाचार का 2G, 3G और 4G मॉडल

23-Feb-2024 06:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश में दो लुटेरे घूम रहे हैं। एक लुटेरे ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को लुटने का काम किया। अब सम्राट चौधरी ने देश में भ्रष्टाचार के 2G, 3G और 4G मॉडल को बताया है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि इस देश में टूजी का हमरा स्पष्ट मानना है दो जेनरेशन वाले नेता और थ्रीजी का मतलब है तीन जेनरेशन वाले पॉलिटिशियन और फोरजी जो चार जेनरेशन से देश को लुटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के युवराज चौथे जेनरेशन हैं। पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और आज राहुल गांधी। चारों ने इस देश को लुटने का काम किया।


डिप्टी सीएम ने कहा कि तीन जेनरेशन से करुणानिधि के परिवार के लोग जो लगातार सनातन के खिलाफ बोलते आ रहे हैं। चाहे वे करुणानिधि हों, एमके स्टालिन हों या उनके पुत्र हों सनातन को गाली दे रहे हैं। इसके बाद बिहार, यूपी और बंगाल में जो दो जेनरेशन के राजनेता हैं। बिहार में लालू ने लूटा उसके बाद तेजस्वी ने लूटा। बंगाल को ममता बनर्जी ने लूटा और अब उनका भतीजा भी लूट रहा है। उसी तरह से यूपी में मुलायम सिंह और अखिलेश यादव, ये सारे लोग देश में दो जेनरेशन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जिन्होंने लुटने का काम किया है उन्हें सूद समेत चुकाना पड़ेगा। बिहार और देश की जनता आगामी चुनावों में इन सभी लोगों का हिसाब करेगी। वहीं चुनाव से पहले विधानसभा भंग होने के तेजस्वी के दावे पर सम्राट ने कहा कि चुनाव में तो चल ही रहे हैं, थोड़े दिनों बाद लोकसभा का चुनाव होना है। बिहार की जनता ने 2025 तक मेंडेट दिया है। तेजस्वी यादव को इतिहास बताना चाहते हैं। लालू प्रसाद 2005 से लगातार हार रहे हैं। नीतीश कुमार बीच में कभी कभी संजीवनी दे देते थे लेकिन अब आगे उन्हें कोई संजीवनी नहीं मिलने वाली है। वे लोग 2024 भी हारेंगे और 2025 भी हारेंगे।