ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Priyanka Gandhi: ‘कांग्रेस ही नई मुस्लिम लीग’ प्रियंका गांधी के 'फलस्तीन' वाले बैग...

Priyanka Gandhi: ‘कांग्रेस ही नई मुस्लिम लीग’ प्रियंका गांधी के 'फलस्तीन' वाले बैग पर बीजेपी का तीखा तंज

16-Dec-2024 08:30 PM

By First Bihar

Priyanka Gandhi's Palestine bag: वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (congress mp priyanka gandhi) के संसद में फलीस्तीन (Palestine) के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंचने पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति बताया है। बीजेपी ने हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी से पूछा है कि आखिर वह क्या संदेश देना चाहती हैं। बीजेपी ने कहा है कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के कारण कांग्रेस नई मुस्लिम लीग(Muslim League) बन गई है।


बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ही आधुनिक युक की मुस्लिम लीग है। कांग्रेस सोंच रही है कि प्रियंका उसका उद्धार करेंगी लेकिन यह तो राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के अंत में कांग्रेस के लिए दो मिनट का मौत रखा जाना चाहिए। मालवीय ने आगे कहा कि प्रियंका को लगता है कि संसद में फलस्तीन का समर्थन करने वाला बैग लेकर आना पितृसत्ता से लड़ना है तो यह कांग्रेस के लिए एक आपदा ही है। इसमें अब कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस ही नई मुस्लिम लीग है।


वहीं बीजेपी नेता अनिर्बान गांगुली ने कहा कि प्रियंका को न तो अच्छी जानकारी है और ना ही उन्हें जियो पॉलिटिक्स की सही जानकारी ही है। प्रियंका नेहरू गांधी फैमिली की पुरानी हिंदू विरोधी मानसिकता को ही प्रदर्शित कर रही हैं। ससंद में उनका फलस्तीन के समर्थन वाला बैग लेकर जाना उनकी मुस्लिम लीग वाली मानसिकता को जाहिर करता है।


बीजेपी के हमलों का कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी करारा जवाब दिया है और कहा है कि कोई भी यह तय नहीं कर सकता है कि मैं क्या पहनूंगी या मेरा बैग कैसा होगा। उन्होंने कहा कि मैं भगवा पार्टी की बेकार चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहती। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के पहनावे पर ध्यान देने के बजाए बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर ध्यान देना चाहिए।