ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा...

कोंच BDO की वाइफ का आरोप, कहा- गया DM ने उजाड़ दिया मेरा सुहाग, शादी के 4 माह में ही सब हो गया खत्म

01-Nov-2019 01:51 PM

PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड के दो दिनों के बाद उनकी पत्नी सामने आई. सोनम ने गया के डीएम पर गंभीर आरोप लगाया है. सोनम ने कहा कि गया के डीएम के प्रताड़ना से मेरे पति परेशान थे. इस वजह से वह कोंच में नहीं रहना चाहते थे. वह यहां से बार-बार जाने की बात करते थे. गया डीएम के कारण मेरा सबकुछ बर्बाद हो गया है.

पुलिस का दावा-पारिवारिक विवाद में BDO ने की सुसाइड, पत्नी ने पूछा- तो फिर 1 दिन पहले कैसे देते हीरे की अंगूठी

डीएम ने कहा था करेंगे पिटाई

सोनम ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले बैठक हो रही थी. इसमें गया के डीएम ने कहा था कि जिस तरह से कोंच के पहले बीडीओ की पिटाई की थी उसी तरह से तुम्हारा (राजीव रंजन) भी पिटाई करेंगे. इस बात से वह काफी परेशान रहते थे. वह दिन रात काम करते थे फिर भी उनको बोला जाता था कि तुम ब्लॉक में नहीं रहते हो. वह बहुत ही सीधा आदमी थे. ये बात गया जिले के दूसरे बीडीओ से भी पूछ सकते है.


ऑफिस का तनाव पहुंच जाता था घर में

सोनम ने आरोप लगाया कि काम और अधिकारियों के दवाब के कारण परेशान रहते थे. मिटिंग में बुलाया जाता था और रास्ते में ही गोपनीय शाखा से कॉल किया जाता था कि तुम ऑफिस से गायब हो. राजीव ने कई कहा था कि सर इतना दवाब दिजिएगा तो कैसे काम कर पाएंगे. ऑफिस का काम का तनाव वह घर पहुंच जाता था. मेरे और उनके बीच कोई विवाद नहीं था.


पुलिस क्यों छुपा रही है सुसाइट नोट

सोनम ने आरोप लगाया है कि गिरने के बाद उनके शरीर पर कोई खरोंच नहीं था. मुझे बताया गया है कि वह गिर गए है. हॉस्पिटल में देखा तो उनको सिर्फ सिर में चोट लगा हुआ था. मुझे बताया गया कि पर्स, मोबाइल और सुसाइड नोट मिला है. जब मैंने सुसाइट नोट दिखाने को बोला तो पुलिस ने दिखाने से इंकार कर दिया, कहा कि इसको सीज कर दिया गया है. उसको बाद में दिखाया जाएगा. 


हत्या या सुसाइड जो भी इसकी हो जांच

सोनम ने कहा कि सरकार से यह आग्रह है कि उनकी हत्या हुई है कि वह सुसाइड किए है वह इसकी जांच कराए. अधिकारी होने के बाद भी उनकी मौत के बाद सम्मान नहीं दिया गया. सीधा शव को भेज दिया गया. बता दें कि दो दिन पहले कोंच बीडीओ ने गया में छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. वह मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहने वाले थे. सुसाइड के दौरान उनकी पत्नी बैंक में थी. वह गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं.