NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
02-Nov-2019 03:08 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड के बाद उनकी पत्नी सोनम कुमारी ने गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद आज गया डीएम ने इस मामले पर सफाई दी है. डीएम ने कहा कि कोई काम का दबाव नहीं दिया गया था और न ही प्रपत्र क गठित किया गया था.
डीएम ने कहा-कर्मठ थे
गया डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि राजीव कर्मठ और यंग ऑफिसर थे और उनके विरुद्ध कोई भी प्रपत्र क गठित नहीं किया गया था और न ही विभागीय कार्रवाई चलाई गई थी. इस तरह का कोई भी कुछ बोलता है तो पूर्ण तरह से निराधार है. प्रशासनिक दबाव की जो बात आ रही है वह भी पूर्ण रूप से निराधार है. उनसे कभी भी अतिरिक्त काम नहीं दिया गया था और न ही कोई विशेष विजिट रखा गया था. यह भी सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि इनको प्रताड़ित नहीं किया गया था.
सुसाइड से हम सब दुखी है
डीएम ने कहा कि घटनाक्रम से हम सब काफी दुखी है. हमलोग जो काम करते है सभी एक परिवार की तरह करते है. अगर कोई सदस्य हमसे दूर गया है तो उतना दुःख हमको भी है जितना दूसरे को है. हमलोग इस समय चाहते है की जो भी जांच की कार्रवाई हो रही है वह जल्द पूरी हो और उसमें जो भी सचाई है सामने आए.
जिला प्रशासन ने दिखाया था सुसाइड नोट
BDO के पत्नी के आरोप लगाए जाने पर कहा की इस विषय में हमको कुछ नहीं बोलना है. जो भी चीजें है जांच में बाहर आ जाएगी और जो भी आरोप है वह निराधार है. सुसाइड नोट पर कहा की मेरे पास नहीं है मगर जिला प्रशासन ने उनको दिया है और उसको सार्वजनिक भी किया गया है. वेतन भुगतान पर रोक लगाने पर कहा की सिर्फ उनके वेतन पर रोक नहीं लगाया गया था. DTO और पांच ब्लॉक के पर रोक लगाया गया था जो चुनाव के समय पर जो गाड़ियां लिया गया था उसका भुगतान नहीं हुआ था. बता दें कि कोंच बीडीओ राजीव रंजन ने गया में छत से कूदकर चार दिन पहले सुसाइड कर ली थी. घटनास्थल से सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था.