ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज में एनएच-27 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 8900 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। अंतरराज्यीय तस्करी के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और नेटवर्क की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच गोपालगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट की है। एनएच-27 स्थित चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से करीब 8900 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की बाजार कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई में ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गई। कुचायकोट थाना पुलिस, दर्पण सुमन के नेतृत्व में एनएच-27 पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक ट्रक को रोका गया। कागजात की जांच के बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टन बरामद हुए।


प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ट्रक चालक राजस्थान का निवासी है और यह शराब की खेप बिहार में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। बिहार में शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं।


सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शराब की सटीक मात्रा और ब्रांड का मिलान किया जा रहा है। साथ ही तस्करी रैकेट के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लोड हुई थी और बिहार में किन ठिकानों पर इसकी डिलीवरी होनी थी। इसके लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स, रूट मैप और ट्रांसपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


इस बड़ी बरामदगी के बाद गोपालगंज पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा। सीमा क्षेत्रों और हाईवे चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और तस्करों की हर साजिश को नाकाम किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता