हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
01-Nov-2019 06:34 PM
PATNA: गया के कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड केस का मामला उलझता जा रहा है. पुलिस-प्रशासन का दावा है कि बीडीओ ने पारिवारिक विवाद के कारण सुसाइड की है, लेकिन पत्नी ने इस दावे को खारिज कर दिया है. इसको लेकर पत्नी ने एक तर्क भी दिया है.
सुसाइड से पहले दिए थे हीरे की अंगूठी
राजीव की पत्नी ने कहा कि पुलिस के दावे में दम नहीं है. सोनम ने कहा कि अगर वह मुझसे गुस्से में होते तो सुसाइड से एक दिन पहले मुझे वह हीरे की अंगूठी नहीं देते. इस अंगूठी का मेरे पास रसीद है. अगर पुलिस चाहे तो आकर देख सकती है. वह मुझसे बहुत प्यार करते थे. सोनम ने कहा कि भले ही हम दोनों पति और पत्नी थे, लेकिन वह मुझे अपना दोस्त मानते थे. हमदोनों के बीच कभी कभी विवाद नहीं होता था. कभी में गुस्से होती थी तो वह मुझे मनाते थे. इतना तो हर पति और पत्नी के बीच में होता है.
डीएम पर लगाया गंभीर आरोप
सोनम ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले बैठक हो रही थी. इसमें गया के डीएम ने कहा था कि जिस तरह से कोंच के पहले बीडीओ की पिटाई की थी उसी तरह से तुम्हारा (राजीव रंजन) भी पिटाई करेंगे. इस बात से वह काफी परेशान रहते थे. वह दिन रात काम करते थे फिर भी उनको बोला जाता था कि तुम ब्लॉक में नहीं रहते हो. वह बहुत ही सीधा आदमी थे. ये बात गया जिले के दूसरे बीडीओ से भी पूछ सकते है.
पुलिस क्यों छुपा रही है सुसाइट नोट
सोनम ने आरोप लगाया है कि गिरने के बाद उनके शरीर पर कोई खरोंच नहीं था. मुझे बताया गया है कि वह गिर गए है. हॉस्पिटल में देखा तो उनको सिर्फ सिर में चोट लगा हुआ था. मुझे बताया गया कि पर्स, मोबाइल और सुसाइड नोट मिला है. जब मैंने सुसाइट नोट दिखाने को बोला तो पुलिस ने दिखाने से इंकार कर दिया, कहा कि इसको सीज कर दिया गया है. उसको बाद में दिखाया जाएगा. बता दें कि दो दिन पहले कोंच बीडीओ ने गया में छत से कूदकर सुसाइड कर ली थी. वह मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहने वाले थे. सुसाइड के दौरान उनकी पत्नी बैंक में थी. वह गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं.