ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / नए ट्रैफिक नियम में पिस रहे आम, खास लोगों की है मौज, रोहतास...

नए ट्रैफिक नियम में पिस रहे आम, खास लोगों की है मौज, रोहतास डीएम के एस्कॉर्ट में चलती है फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी, प्रशासन के उड़े होश

15-Sep-2019 06:40 PM

By 9

ROHTAS: नए ट्रैफिक नियमों के चलते आम लोग परेशान हैं. गाड़ियों के कागजात में जरा भी कमी हुई कि, पुलिसवाले आम लोगों से भारी भरकम जुर्माना वसूलते हैं. इतना ही नहीं अगर किसी ने जुर्माना नहीं भरा तो पुलिसवाले उसके साथ गाली गलौज और मारपीट तक करने को उतारू हो जाते हैं. लेकिन यह तो हुई आम लोगों की बात, उधर अगर खास लोगों की बात करें जिनमें अधिकारी शामिल हैं तो उनके लिए कोई नियम कानून नहीं है. न तो कोई उनकी गाड़ियों की जांच करने वाला है और न ही कोई जुर्माना लगाने वाला. DM के एस्कॉर्ट में फर्जी नंबर वाली गाड़ी मामला रोहतास जिले का है जहां जिलाधिकारी पंकज दीक्षित के एस्कॉर्ट में चलती है फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी. जी हां. हैरान करने वाली बात यह है कि डीएम के एस्कॉर्ट में चलने वाली गाड़ियों के बारे में जिलाधिकारी को भी नहीं पता है. जब इस बात की जानकारी प्रशासन के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए. आनन फानन में गाड़ी को जब्त किया गया और गाड़ी के मालिक से पूछताछ शुरु हो गई. कोई अधिकारी बोलने को नहीं तैयार सवाल यह है कि जब आम लोगों की गाड़ियों की जांच के लिए पुलिस इतनी तत्पर है तो वही तत्परता अधिकारियों की सेवा में लगी गाड़ियों के लिए क्यों नहीं हो रही है. इस चूक में सवाल डीएम की सुरक्षा को लेकर भी है. अगर जाने अनजाने में कोई हादसा हो जाए तो उसकी जवाबदेही आखिर किसकी होगी? बताया जा रहा है कि डीएम के एस्कॉर्ट में लगी गाड़ी निजी मालिक की है. इस गाड़ी के लिए गाड़ी मालिक ने वीआईपी नंबर लेने का फॉर्म भरा था लेकिन नंबर मिलने में देरी की वजह से गाड़ी मालिक ने फर्जी नंबर ही गाड़ी पर चस्पा कर दिया. फिलहाल अपनी गलती देख कोई भी अधिकारी इस मामले में मुंह खोलने को तैयार नहीं है. रोहतास से रंजन की रिपोर्ट