मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
22-Jul-2022 08:44 AM
PATNA : शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों का यह बहाना नहीं चलेगा कि शिक्षकों की कमी है या विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं पहुंचते हैं. मौजूदा शिक्षक छात्रों को ठीक से नहीं पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां की जाएगी, लेकिन जब तक शिक्षक छात्रों को ढंग से नहीं पढ़ाएंगे, उसका क्या लाभ होगा? शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाई की रोज माॅनीटरिंग करने का फैसला लिया है.
विजय कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की स्थायी तौर पर कमी को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहा है. लेकिन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों के लिए एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल बनाए जाएंगे, जिससे रोजाना किसने कितनी कक्षाएं ली, क्या पढ़ाया गया, कितने बच्चे आये, इनकी जानकारी शिक्षा विभाग मिलेगी.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल में विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के अधिकार विश्वविद्यालयों को दे दिये हैं. जिस विषय के शिक्षक कम हैं, उनकी नियुक्ति करें. इसमें दिक्कत क्या है? शिक्षकों की कमी की बात बेमानी है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है. इसको सरकार पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि प्राइवेट कॉलेजों को अब हम स्थायी संबंधन दे रहे हैं. लेकिन उन्हें ईमानदारी से पढ़ाना होगा.
विजय चौधरी ने कहा कि यह कहना बिल्कुल गलत है कि विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं पहुंचते हैं. जब शिक्षक कक्षा में पहुंचेंगे, तो बच्चे कक्षा में जरूर आयेंगे. उन्होंने कहा कि विवि को शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए जो अनुदान दिया जा रहा है, वह उन्हें समय पर नहीं मिल रहा. यह अक्षम्य लापरवाही है. यह बड़े दुख की बात है कि विवि प्रोत्साहन राशि का सत्यापन भी नहीं कर रहे हैं.