ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / कोरोना निगेटिव होने के बाद सीएम नीतीश पहली बार आये नजर, नेताजी सुभाषचंद्र...

कोरोना निगेटिव होने के बाद सीएम नीतीश पहली बार आये नजर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

23-Jan-2022 10:28 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले दिनों नीतीश कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी. कोरोना निगेटिव होने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहली बार नजर आए हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 


बता दें कि नीतीश कुमार कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की चपेट में आ गए थे. राहत की बात यह रही कि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. सीएम के बीते एक जनवरी से 11 जनवरी के बीच लिए गए कोरोना संक्रमितों के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग में सभी सैंपलों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाए गए.


आइजीआइएमएस की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आइजीआइएमएस निदेशक डॉ. एनआर विश्वास, पटना कोर्ट के जस्टिस विकास जैन सहित सभी 40 सैंपलों का जांच कराई गई थी. इसमें सभी में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि की गई है. राहत की बात यह रही कि सीएम के जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.


बिहार में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही सीएम ने जनता दरबार समेत अपने समाज सुधार अभियान को भी स्थगित कर दिया था. सीएम आवास से भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके बाद मुख्यमंत्री की भी जांच कराई गई थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद नीतीश कुमार आइसोलेट हो गये थे. उसके बाद से आज उनकी तस्वीर सामने आई है. हालांकि सीएम नीतीश मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं निकले हैं लेकिन उन्होंने अपने एक अने मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ही नेताजी को श्रद्धांजलि दी है.


news image