हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Oct-2021 08:03 AM
PATNA : बिहार के प्रतिष्ठित चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बीती रात भारी बवाल देखने को मिला है। दरअसल लॉ यूनिवर्सिटी के मेस का खाना खाने से कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद एक छात्र को इलाज के लिए पीएमसीएच में जाना पड़ा। मेस में खराब खाना मिलने से नाराज छात्रों ने कैंपस में बीती रात जमकर हंगामा किया।
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एक प्रतिष्ठित संस्थान है। सरकार की तरफ से इस शिक्षण संस्थान में बेहतर सुविधाओं का दावा किया जाता है लेकिन इस सबके बावजूद कैंपस में रहने वाले छात्रों ने मेस में घटिया खाना देने का आरोप लगाया है। खराब खाने की वजह से 3 छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। एक को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया जबकि दो अन्य छात्रों का इलाज कैंपस में ही चल रहा है। छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद बवाल उस वक्त और बढ़ गया जब संस्थान की डिस्पेंसरी में एक्सपायर इंजेक्शन दिए जाने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों को शांत कराने के लिए पुलिस तक को कैंपस में आना पड़ा।
संस्थान में अनियमितता और मेस की तरफ से दी जा रही घटिया खाने को लेकर नाराज छात्र हंगामा करते रहे। सदर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे संस्थान के कुलसचिव मनोरंजन श्रीवास्तव ने भरोसा दिया है कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके ऊपर एक्शन लिया जाएगा। रात के वक्त ही संस्थान में डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात कर दी गई थी।