BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
06-Oct-2023 12:02 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार के विधायक अपने आप को भगवान से भी ऊपर समझते हैं। उनके लिए लोकतंत्र में जो कानून बनाया गया है उस कानून को वह कुछ भी नहीं मानते हैं। क्या उनके लिए संविधान की सारी किताबें राख हो चुकी है। क्या नीतीश के विधायक को किसी भी तरह की कोई समझ नहीं है। यह बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि नीतीश कुमार के विधायक सरेआम मीडिया कर्मियों को गाली गलौज कर रहे हैं। नीतीश के विधायक मीडिया कर्मियों को कहते हैं कि- तुम हमारे बाप हो, इसके साथ उन्होंने इस तरह की बातें कही है जो सार्वजनिक मंच पर लिखा या कहा भी नहीं जा सकता है।
दरअसल, जेडीयू पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद है और उनके साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पार्टी दफ्तर में ही है। इसी दरमियां पार्टी के विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। उनको देखकर पत्रकारों ने यह सवाल किया कि- विधायक जी आखिर क्या वजह रही की आप पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंच गए।
इसके बाद जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि - अरे पिस्तौल तो अभियो है मेरे पास। दिखावे। दिखावे पिस्टल..क्या कहना चाहते हो .. रखते हैं पिस्टल..नहीं हम जैसे है न बेल्टवा छूट गया पिस्टल ले लिए उसको पैजामा में रखें ..जैसे सीढ़ी पर कदम रखें न..हुआ क्या की पैजामा नीचे गिरने लगा। अरे यार तुमलोग पत्रकार हो क्या हो.. हमको मुश्किल लगता है कमर में पिस्टल रखना.. हां - हां लहराएंगे ..लहराएंगे तुमलोग हमारा बाप हो...बाप हो जो माना करोगे... भक्क साला भागो .. भक्क बू.....
आपको बताते चलें कि, गोपाल मंडल नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से जेडीयू के विधायक हैं। यहां बीते मंगलवार (03 अक्टूबर) की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए गोपाल मंडल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में घुस गए। गोपाल मंडल रिश्ते में लगने वाली पोती अवनि को लेकर पहुंचे थे। उसका सिटी स्कैन कराना था। इस दौरान विधायक जब अस्पताल में घुसे तो उनके हाथ में रिवाल्वर को देख लोग भी सकते में आ गए।
इसके बाद जब उनसे यहां के पत्रकारों ने सवाल किया तो कहा कि- उनके राजनीतिक दुश्मन हैं और इसलिए उन्होंने हथियार रखा है। उनके पास उसका लाइसेंस भी है। साथ में लेकर इसलिए चलते हैं कि जिससे उनकी जान की रक्षा हो सके। कहा कि कहीं कोई विवाद नहीं है। वो इसी तरह चलते हैं। अगर जरूरत है तो सीधा ठोक देंगे।