हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Dec-2019 02:37 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ब्राजील के राजदूत एए कोरयो डो लागो से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने राजदूत को अंगवस्त्र और करुणा स्तूप भेंटकर उनका स्वागत किया. दोनों की काफी देर तक मुलाकात चली. इस दरान दोनों के बीच गन्ना की खेती में उत्पादकता बढ़ाने और फ्यूल से संबंधित नई तकनीकों पर चर्चा हुई.
मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश ने एए कोरयो डो लागो को बिहार की संस्कृति के बारे में बताया. उन्होंने बिहार म्यूजियम, पटना म्यूजियम, बुद्ध संग्रहालय समेत कई धरोहरों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बिहार में पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना की गई है. दोनों ने ब्राजील के शोध संस्थान और बिहार के पशु विज्ञान महाविद्यालय के बीच ज्ञान के परस्पर आदान-प्रदान को लेकर बातचीत की. सीएम नीतीश ने ब्राजील के प्रतिनिधि मंडल को बिहार आने का आमंत्रण दिया.
सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ साल पहले ही राज्य सरकार ने गन्ना से एथनॉल बनाने को लेकर कानूनी प्रावधान करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था. लेकिन इसपर सहमति नहीं बनी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वक़्त आ गया है कि सभी को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. राजदूत एए कोरयो डो लागो ने कहा कि बिहार और ब्राजील के बीच कृषि, बायो फ्यूल और पशु विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं हैं.